Best 50+ Happy Sawan Special Wishes and Quotes

सावन (श्रावण) का पवित्र महीना भारत और दुनिया भर में लाखों भक्तों के दिलों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय हैं यह पवित्र महीना गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव, उपवास, भक्ति और उत्सव का समय है। मानसून को भगवान शिव के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है जैसे-जैसे मानसून की बारिश धरती को आशीर्वाद देती है, सावन अपने साथ पवित्रता और शांति की भावना लेकर आता है। भक्त अक्सर बारिश के दौरान आध्यात्मिक जागृति महसूस करते हैं, इसे शिव की उपस्थिति का संकेत मानते हैं। सावन में “ओम नमः शिवाय” का जाप करना अधिक शक्तिशाली माना जाता है। इस महीने के (सोमवार) विशेष रूप से पवित्र होते हैं और इन्हें श्रावण सोमवार के रूप में जाना जाता है। भक्त इस पूरे माह शिवजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, जलाभिषेक करके उनका आर्शीवाद प्राप्त करते हैं।

सावन के पवित्र महीने में महादेव की आराधना करना शुभ फलदायी होता हैं इस माह में भक्त पूरी सच्ची श्रद्धा और आस्था से भोलेनाथ की आराधना में लीन रहते है। सावन के पूरे महीने भगवान शिव की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इस दौरान शुभकामनाएँ साझा करने से आध्यात्मिक चिंतन को बढ़ावा मिलता है भावनात्मक संबंधों को मज़बूत बनाता है।

यदि आप सावन के पावन मौके पर अपनों को और अपने चाहने वालों को सावन की शुभकामनायें या बधाई देना चाहते हैं तो हम इस आर्टिकल में आपके लिए सावन सोमवार पर सावन सोमवार संदेश, हैप्पी सावन सोमवार शुभकामनाएँ, Happy Sawan Special Hindi Shayari, Sawan Somwar Status and Quotes लाए हैं। आप हमारे सावन सोमवार स्टेटस का उपयोग व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स के लिए कर सकते हैं।

आइए सबसे दिल को छूने वाले शुभकामनाओं के इस समंदर में गोता लगाएँ जो इस सावन में आपकी आध्यात्मिक अभिव्यक्तियों को बढ़ाएँगे। सावन के इस पवित्र महीने की शुभकामनाये आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकतें हैं।

Happy Sawan Special Wishes and Quotes

Swan Special Devotional Quotes in Hindi 

बारिश की लय में, मैं शिव के मंत्रों को सुनता हूँ।

सावन की हर बूँद आपके जीवन में खुशियों की बारिश लाए।

हर सोमवार भोले बाबा आपके जीवन को रोशन करें।

हर हर महादेव! शिव का नाम ही मोक्ष का द्वार है। शुभ सावन।

सावन का ये महीना आपको और आपके परिवार को अपार सुख दे।

सावन का महीना, प्रेम और भक्ति का सबसे पवित्र समय है।

सावन की शीतलता आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए। हर हर महादेव

सावन के पावन महीने में भगवान शिव की आराधना से मिलता है शांति और संतोष।

सावन का महीना, प्रकृति की खूबसूरती और भगवान शिव की भक्ति का संगम है।

सावन की मस्ती में भीगते हुए, शिव की कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

सावन की रिमझिम फुहारें, दिल को सुकून और आत्मा को शांति प्रदान करती हैं।

सावन की हर बूँद में छुपा है भगवान शिव का आशीर्वाद और प्रेम।

सावन के महीने में शिव की महिमा का गुणगान, हर दिल को भक्ति की राह दिखाता है।

हर ओर हरियाली और भगवान शिव की महिमा का गुणगान, यही है सावन का असली पहचान।

Happy Sawan Somwar Status in Hindi

एक पुष्प, एकबेलपत्र एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार सावन माह की शुभकामना

हर हर महादेव बोले जो हर जन,
उसे मिले सुख-समृद्धि और धन।
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

आपके घर में शिव और शक्ति का वास हो!
भगवान भोलेनाथ पर आपका अटूट विश्वास हो!

शिव में शक्ति, शिव की भक्ति!
शिव में सिमटा है संसार!

शिव का सुमिरन कीजिए,
लीजिए शिव का नाम!

शिव जी हांथ लगा दें तो,
बन जाएं बिगड़े काम!

शिव आदि हैं शिव अंत हैं,
शिव की महिमा अनंत है!

शिव ज्ञान हैं शिव ज्योत हैं,
शिव सकल जग के स्रोत है!

हर हर शंभू जाप करें,
शिव जी सारे कष्ट हरें!

जिंदगी में गर कुछ पाना चाहते हो
तो भोले से दिल लगा लो।

दुनिया उससे सदैव हारी है
जो स्वयं शिव शंकर का पुजारी है।

Lord Shiva Hindi Status

सारा जहां है जिसका दीवाना
सावन भी हो गया भोले का दीवाना

पड़ गए झूले सावन रुत छाई है
भोले के दरबार देखो भक्तों की भीड़ आई है

काल भी टकरा कर चला गया, कर ना पाया आघात
सोम व्रत के प्रभाव से ,सिर है महाकाल का हाथ

अगर आप चाहते हैं कि,
आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएं!
तो निष्ठा भक्ति से बोलिए ॐ नमः शिवाय!

नित्य प्रतिदिन ही कीजिए शिव जी का ध्यान,
पार लगोगे भवसागर हो जाएगा कल्याण!

नजर पड़ी महाकाल की मुझ पर तब जाके ये संसार मिला,
बड़े ही भाग्यशाली शिवप्रेमी है हम जो महाकाल का प्यार मिला
हरहरमहादेव

फिक्र क्या करूँ में चार दिन की ये जिंदगानी है,
जबतक मैं जिंदा हुँ महादेव तेरी पूजा ही मेरी कहानी है
जय भोले

शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशी की बहार मिले।
सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर, जिंदगी में आपको नई शुरुआत मिले।

हैप्पी सावन हिंदी शायरी

1) खुद को कमजोर मत समझ तू भी अंश शक्ति का है,

सावन का महीना तो बाबा भोलेनाथ की भक्ति का है.

सावन सोमवार की हार्दिक बधाई

2)शिव जी की कृपा से हो हर दुख दूर एक पल में,

इस शुभ दिन पर हो खुशियों की बहार हर जगह,

जीवन में आए खुशी की चमक और हर ओर चमक।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

3)जब मन में हो व्यर्थ की चिंता
तू नाम ले शिव का
शिव भी सुनेगा तेरी मन का
ॐ नम:शिवाय
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

4)कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं।।

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं।।

तेरे बाहर भी शिव हैं, झांक कर देख तेरे अंदर भी शिव हैं।।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।

5)भक्ति में है शक्ति
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है..
सावन सोमवार की बधाई

6)हार गए अगर इस दुनियादारी से तो चलो
बाबा के धाम चलते है किस्मत जहाँ
हर हारे की बाबा महाकाल बदलते है
जय महाकाल

7)शिव की महिमा होती है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार
चलो आओ जुड़ बैठे शिव के चरणों में,
मिल कर बांट लें हम भोले का यह प्यार

8)छोड़ व्यर्थ की चिंता तू शिव का
नाम लिये जा शिव अपना काम करेंगे
तू अपना काम किये जा शिव
शिव शिव ऊँ: नम: शिवाय

9)हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है
करम तो मैं करता जाऊंगा
क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है
ॐ नमः शिवाय

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

10)शिवजी के दरबार में, दुनिया बदल जाती है,
रहमत से हाथ की,लकीर बदल जाती हैलेता है
जो भी दिल से, शिवजी का नामएक पल में
उसकी,तकदीर बदल जाती है

11)शिव का सुमिरन करते जाएं,
कभी न भव बाधाएं आएं!
नैया आपकी पार लगे,
शिव जी का उपकार लगे!
सुख समृद्धि बढ़ती जाए,
प्रेम से बोलो नम: शिवाय!

12)है हाथ में डमरू उनके
और काल नाग है साथ
है जिसकी लीला अपरम्पार
वो हैं भोले नाथ
सावन सोमवार की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

13)शिव शंकर की ज्योति से नूर मिलता है
इनकी पूजा से भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है
शिव के द्वार आता है जो भी
सबको फल जरूर मिलता है।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

14)जिनके रोम रोम में शिव हैं वही विष पिया करते हैं
जमाना उन्हे क्या जलाएगा
जो श्रृंगार ही अंगार से किया करते हैं
जय भोलेनाथ शिव शम्भू
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

15)भगवान शिव समृद्धि दे आपको,
जीवन की हर एक खुशी दे आपको!
आपकी सारी बलाएं टल जाएं,
शिवजी एक नई जिंदगी दे आपको!

सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

16)महाकाल तेरी मेरी प्रीत पुरानी,
शक की ना गुंजाइश है.
रखना हमेशा चरणों में ही,
छोटी सी ये फरमाइश है..
हैप्पी सावन सोमवार

17)मिलावट है भोलेनाथ
तेरे इश्क में इत्र और नशे की
तभी तो मैं थोडा
महका हुआ और थोडा बहका हुआ हूँ
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

18)सारा जहाँ है जिसकी शरण में
नमन है उस शिव जी के चरण में
बने उस शिवजी के चरणों की धुल
आओ मिल कर चढ़ाये हम श्रद्धा के फूल
हैप्पी सावन सोमवार

19)मेरे जिस्म जान में ‪‎भोलेनाथ‬ नाम तुम्हारा है
आज अगर मैं खुश हूँ तो यह एहसान भी तुम्हारा है
थामा हुआ है हाथ मेरा आपने मुझको मालूम है
मेरे हर पल हर लम्हे में मेरे भोलेनाथ प्यार तुम्हारा है
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

20)लोग कहते हैं अगर हाथों की लकीरें
अधूरी हो तो किस्मत अच्छी नही होती
लेकिन हम कहते हैं कि सर पर हाथ
‘महादेव’ का हो तो लकीरों की ज़रूरत नही होती
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Sawan Somwar Shayari
Happy Sawan Somwar Shayari

21)उसने ही जगत बनाया हैं
कण-कण में वहीं समाया हैं
दुःख भी सुख सा ही बीतेगा
सर पे जब भगवान शिव का साया हैं
हैप्पी सावन सोमवार

22)मन में शिव की भक्ति जगाकर तो देखो,
महादेव को जल चढ़ाकर तो देखो,
सारे गम खुशियों में बदल जाएंगे
भगवान शिव के दरबार में माथा झुका कर तो देखो।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

23)भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो,
शिव जी के चरणों में शीश झुकाने दो मुझे।
शुरू हुआ मेरे भोले बाबा का प्रिय मास,
इस मास मुझे भोले के गीत गाने दो।।
सावन की शुभकामनाएं

24भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले
उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले
आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की
हर किसी का प्यार आपको मिले।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Sawan Special Messages in Hindi

 

1)सावन के झूले, मन को भाए
शिवजी की महिमा, जीवन में समाए।

2)मन मयूर बन नाच जाता है
भोले बाबा का जब भी सोमवार आता है।

3)सावन आया बनके सजी धजी दुल्हन,
भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हर मन।

4)सावन की फुहारों में शिवजी के
आशीर्वाद की बौछार हो,
आपके जीवन में खुशियों की बहार हो।

5)सोमवार का दिन महान
इस दिन शम्भु देते दान
मांग ले जो चाहिए तुझे
कहाँ खोया है नादान।

6)सावन की मीठी सी बरसात हैं सावन से
त्योंहारों की शुरुआत हैं नजारा बेहद कमाल
लगता हैं खुदा की यह कैसी करामात हैं
भोलेनाथ का इस सृष्टि पर बहुत ही बड़ा उपकार है
मानव कल्याण के लिए महादेव ने किया विष का पान है

7)संग में लाया खुशियां अपार
अपने भोले बाबा को मैं मनाऊं बारंबार
शिव के जलाभिषेक से हो जाते हैं पूर्ण काम
सावन में भोले बाबा मिलते अपने निज धाम

8)चारों ओर हे खुशियां छाई
मन मंदिर में भोले की छवि है पाई
यू ना जाने दूंगा अपने भोले नाथ को
जब मिलू उस पार तब तुम्हारा साथ हो

आपको कौन-सी शुभकामना सबसे प्रिय लगी? कमेंट करके जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल और जानकारी के लिए जुड़े रहिये grahiniworld.in के साथ ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top