happy ganesh chaturthi wishes and quotes in hindi

Ganesh Chaturthi 2025 Best Wishes, Quotes & Messages in Hindi

गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को आता है और पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। लोग गणपति बप्पा की स्थापना कर 10 दिनों तक पूजा, भजन, आरती और उत्सव का आनंद लेते हैं।

यह पर्व सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद खास होता है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनसे की जाती है मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। गणपति जी को विद्या और बुद्धि का देवता माना जाता है। यह उत्सव सभी को जोड़ता है और भाईचारे को बढ़ावा देता है।

इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएँ, संदेश और उद्धरण भेजकर अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त करते हैं। यहाँ हम आपके लिए Ganesh Chaturthi Special Best Wishes, Quotes & Messages in Hindi, गणेश चतुर्थी शायरी  लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं।

Ganesh Chaturthi Special wishes in Hindi

ganesh chaturhti ki shubhkamnaye

 

  1. गणेश जी का आशीर्वाद आपके जीवन को सुख-समृद्धि और खुशियों से भर दे। हैप्पी गणेश चतुर्थी!

  2. विघ्नहर्ता गणपति आपके जीवन से सभी दुखों का अंत करें और खुशियों का आरंभ करें।

  3. गणपति बप्पा आपके घर धन-धान्य की वर्षा करें। गणेश चतुर्थी मुबारक हो।

  4. भगवान गणेश आपके जीवन को सफलता और खुशियों से रोशन करें। शुभ गणेश चतुर्थी!

  5. गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, आपके जीवन से सभी बाधाएँ दूर हों। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

 

Ganesh Chaturthi Quotes in Hindi

 

  1. “जहाँ गणेश जी का वास होता है, वहाँ सभी कार्य बिना विघ्न के पूरे होते हैं।”

  2. “गणेश जी बुद्धि, विवेक और ज्ञान के दाता हैं। उनकी पूजा से जीवन सरल और सुंदर हो जाता है।”

  3. “गणपति बप्पा का नाम जीवन के हर अंधेरे को प्रकाश में बदल देता है।”

  4. “संकटों से घबराना मत, जब गणपति तुम्हारे साथ हों तो हर राह आसान हो जाती है।”

  5. “गणेश जी हमें सिखाते हैं कि धैर्य, ज्ञान और विनम्रता से हर मुश्किल हल हो सकती है।”

 

जानिए – गणेश चतुर्थी स्पेशल मोदक रेसिपी

 

Ganesh Chaturthi Messages in Hindi

 

  • “इस गणेश चतुर्थी पर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।”

 

  • “गणेश जी आपके जीवन की हर मुश्किल को आसान कर दें। गणपति बप्पा मोरया!”

 

  • “मंगल मूर्ति गणेश जी आपके घर में खुशियों और सफलता की बरसात करें।”

 

  • “गणेश चतुर्थी पर आपके सभी सपने पूरे हों और जीवन में सकारात्मकता आए।”

 

  • “गणेश जी का आशीर्वाद सदैव आपके और आपके परिवार पर बना रहे।”

 

  • इस पावन पर्व पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और ढेर सारा प्यार मिले। गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

 

  • गणपति बप्पा आपके घर में हँसी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएँ। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

 

happy ganesh chaturthi wishes and quotes in hindi

 

  • आपके जीवन में सुखद शुरुआत और मंगलमय सफर की कामना करता हूँ। शुभ गणेश चतुर्थी!

 

  • गणपति जी की कृपा से, आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी हों। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ।

 

  • गणपति बप्पा आपके जीवन से सारे विघ्न दूर करें और खुशियाँ भर दें। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

 

  • गणेश जी की कृपा से आपकी हर मनोकामना पूरी हो। गणपति बप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ!

 

  • गणपति बप्पा आपके जीवन का हर अंधेरा मिटाकर रोशनी और उम्मीद लाएँ। गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

 

  • इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश आपके परिवार को स्वास्थ्य और खुशियाँ दें। गणपति बप्पा मोरया!

 

  • गणपति जी आपकी राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करें। शुभ गणेश चतुर्थी!

 

  • गणेश जी की कृपा से आपकी हर कठिनाई आसान हो जाए। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ!

 

  • गणपति जी की कृपा से आपके परिवार में खुशियाँ और समृद्धि बरसे। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

 

  • भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन में हमेशा उजाला और खुशहाली बनी रहे। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ

 

  • इस पावन पर्व पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और ढेर सारा प्यार मिले। गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

 

  • गणपति बप्पा आपके घर में हँसी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएँ। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

 

गणेश चतुर्थी शायरी

happy ganesh chaturthi wishes and messages

  • गणपति आएं घर द्वार,
    लाएं खुशियां बार-बार

 

  • गणेश जी की कृपा से मिले ज्ञान,
    हर घर में बरसे सुख-सम्मान

 

  • गणपति बप्पा मोरया!
    संकट हरते, सुख बरसाते,
    गणपति सबके काम बनाते.

 

  • गणेश जी का रूप निराला है
    चेहरा भी कितना भोला-भाला है
    जिसे भी आती है कोई मुसीबत
    उसे इन्हीं ने तो संभाला है।

 

  • गणपति बप्पा मोरया,
    तुमसे हर दिल जुड़ता है।
    हर घर में खुशियाँ आती हैं,
    जब बप्पा सब दुख हरता है।

 

  • विघ्नहर्ता जब घर आते हैं,
    सौभाग्य संग लाते हैं
    हर दिल में खुशियाँ भरते हैं,
    बप्पा सबके संकट हरते हैं।

 

  • शुभ गणेश चतुर्थी
    जहां बप्पा का वास है,
    वहीं खुशियों का एहसास है

  • गणपति बप्पा मोरया!
    सिद्धि-विनायक का साथ है,
    तो जीवन में हर सुख आपके पास है.
    शुभ गणेश चतुर्थी

 

  • जीवन की मुश्किलें सब आसान हो जाती हैं,
    जब बप्पा घर पधार जाते हैं रौनक या जाती है

 

  • लड्डू मोदक की खुशबू आई,
    गणपति जी की पूजा है भाई
    हर दुख का अंत हो जाएगा,
    जहां बप्पा का नाम लिया जाएगा

 

  • गणेश जी सबका मन हर लेते,
    सच्ची भक्ति का फल दे देते.
    शुभ गणेश चतुर्थी

 

  • मंगल मूर्ति आए घर में,
    सुख-समृद्धि बरसाए घर में.
    गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

 

  • भक्ति से जो गणेश को बुलाता,
    उसका जीवन संवार जाता
    श्री गजानन महाराज की जय

 

  • गणेश चतुर्थी का त्योहार आया,
    हर घर ने मोदक से महकाया.
    शुभ गणेश उत्सव!

 

  • विघ्नहर्ता गणेश सब संकट है हरते,
    भक्तों के मन में प्रेम है भरते.
    गणपति बप्पा मोरया!

 

  • गणेश जी का नाम लो,
    हर पल खुशियों से काम लो.
    Happy Ganesh Chaturthi

 

  • मंगल मूर्ति गणेश हमारे,
    भक्तों के दुख को पल में उतारे.
    शुभ गणेश चतुर्थी

 

  • जहां गणपति का वास हो,
    वहां हमेशा उल्लास हो.
    गणपति बप्पा मोरया

 

  • लड्डू, मोदक, भक्ति अपार,
    गणेश जी करें सबका उद्धार
    शुभ गणेश चतुर्थी

 

पढ़िए – गणेश भगवान की पूजा क्यों जरूरी हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top