वैसे तो मौसम कोई भी हो हमें अच्छा ही लगता हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग suntan से काफी परेशान रहते हैं। गर्मी के दिनों में टैनिंग की समस्या बहुत आम है। गर्मियां अपने साथ चिलचिलाती धूप भी लेकर लाती हैं जो स्किन पर टैनिंग (Tanning) का कारण बनती है। जिसका सामना हर किसी को करना पड़ता है। धूप, धूल, मिट्टी और पसीने से स्किन पर मैल की परत जमा हो जाती है और धूप में ज्यादा वक़्त बिताने से स्किन पर गहरे धब्बे बन जाते हैं जिन्हें समय रहते ना हटाया जाए तो स्किन पर हमेशा ही टैनिंग बनी रहती हैं।
सीधे धूप के संपर्क में आने से हमारी स्किन बेजान और काली पड़ जाती है और त्वचा की रंगत उड़ जाती है। sun tan होने से कई बार त्वचा का रंग कहीं काला तो कहीं लाल पड़ जाता है और ऐसा भी लगता है जैसे स्किन burn हो गई हो। टैनिंग की समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन जो केमिकल युक्त होते हैं और जिनका परिणाम कई बार आपकी इच्छा-अनुसार नहीं आता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप टैनिंग को घर पर ही दूर कर सकते हैं और जो केमिकल रहित हैं जिसे आप अपने किचन में रखे सामानों से ही दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं टैनिंग हटाने के ये नेचुरल उपाय सस्ते होने के साथ बहुत कारगर भी होते हैं जो आपको एक चमकदार, चमकदार रंगत पाने में मदद कर सकते हैं।
गर्मियों में टैनिंग को कैसे दूर करें (How to Remove Tanning in Summer)

टैनिंग हटाने के लिए असरदार घरेलू उपाय (Effective Home Remedies to Remove Tanning)गर्मी यानि स्किन पर टैनिंग की समस्या बढ़ना। तेज धूप में निकलने से चेहरे का रंग काला होने लगता है। शरीर जितना हिस्सा धूप के संपर्क में आता है वो टैन हो जाता है। कई बार हाथ और पैरों पर निशान भी दिखते हैं। टैनिंग की वजह से स्किन पर डार्क शेड भी दिखने लगते है तो इन घरेलू नुस्खों (Home Remedies) की मदद से टैनिंग को दूर किया जा सकता है। त्वचा को गर्मी और धुप से बचाव और सुंदर, स्वस्थ त्वचा के लिए नीचे निम्न घरेलू तरीके दिए गए हैं:-
1) दही और ओट्स (Curd and Oats)
दही और ओट्स को बराबर मात्रा में मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे स्किन पर लगाएं 10 मिनट बाद रगड़कर हटा लें।
2) टमाटर और दही (Tomato and Curd)
टमाटर और दही का पैक त्वचा से सन टैन हटाता है आप 2 चम्मच दही में एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं और आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
3) हल्दी और दूध (Turmeric and Milk)
हल्दी और दूध को बराबर मात्रा में मिलाएं और सन टैन एरिया पर लगाएं रोज इसका इस्तेमाल करें तो कुछ ही दिनों में स्किन पर इसका असर दिखेगा।
4) दही और हल्दी (Curd and Turmeric)
आपको आधा कप दही लेना है और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलानी है। इसको अच्छे से मिलाकर हाथों पर लगा लें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।इस उपाय को आपको हर दिन नहाने से पहले करना है। आपकी टैनिंग गायब हो जाएगी। दही टैनिंग को कम हटाकर स्किन को ब्राइट करता है।
5) बादाम (Almond)

5 बादाम को लें और उन्हें पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इन बादाम को थोड़े दूध के साथ ब्लैंड कर लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को हाथ पर अप्लाई करें। सुबह उठकर ठंडे पानी से हाथ धो लें।
6) खीरा और गुलाबजल (Cucumber and Rose Water)
खीरा और गुलाब जल से भी आप सन टैन को दूर कर सकते हैं खीरे का रस और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं और कॉटन बॉल की मदद से त्वचा पर लगाएं कुछ देर बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें इससे सन टैन का असर खत्म हो जाएगा।
7) हल्दी और बेसन (Turmeric and Gram Flour)
हल्दी और बेसन का पैक त्वचा को एक्सफोलिएट कर सन टैन को हटाता है इसके लिए आप एक कटोरी बाउल में 2 चम्मच बेसन, एक चम्मच दूध या दही और एक छोटा चम्मच हल्दी मिला लें इस पैक को टैनिंग एरिया पर लगाएं और आधे घंटे बाद साफ कर लें।
8) चावल का आटा (Rice Flour)
टैनिंग हटाने के लिए चावल के आटे का स्क्रब भी अच्छा है इसे बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में कच्चा दूध (Raw Milk) मिलाएं और पेस्ट बनाकर टैनिंग वाली त्वचा पर लगाकर मलें. 2 से 3 मिनट मलने के बाद स्किन धो लें।
9) केला और शहद (Banana and Honey)
एकदम पका हुआ केला लें और उसमें एक चम्मच शहद, थोड़ा दूध और थोड़ी मलाई मिलाएं. इस पेस्ट को टैनिंग पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर हटाएं इसका असर स्किन को निखारने में बेहद अच्छा दिखता है।
10) शहद और पपीता (Honey and Papaya)
2 चम्मच पपीते का पेस्ट और एक चम्मच शहद डालकर मिलाएं इसे करीब 20 मिनट के लिए रहने दें अब नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें टैनिंग दूर होगी स्किन पर पपीते का मास्क लगाया जा सकता है पपीता एंजाइम्स से भरपूर फल होता है जो टैनिंग हटाने में अच्छा असर दिखाता है अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 बार इस पैक को लगाएं।
11) नींबू (Lemon)
सन टैन को दूर करने के लिए नींबू एक असरदार चीज हैं. इसमें मौजूद विटामिन एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करता है और इसमें मौजूद एसिड त्वचा की सन टैन को खत्म करने में मदद करता है 3 नींबू का रस निकालें। इसमें गर्म पानी मिलाएं। इसमें हाथों को 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। एक हफ्ते में 3 बार इस प्रॉसेस को फॉलो करना है। नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी टैनिंग को हटाकर स्किन को लाइट करता है। यह UV किरणों से भी स्किन को प्रोटेक्ट करता है।
12) कॉफी स्क्रब (Coffee Scrub)
कॉफी स्क्रब (Coffee Scrub) का इस्तेमाल चेहरे के साथ-साथ शरीर के बाकी हिस्सों पर भी किया जा सकता है एक कटोरी में आधा चम्मच चीनी, 3 चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच पिसी चीनी और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला लें सभी चीजों को मिक्स करें और टैनिंग वाली स्किन पर हल्के हाथ से मलने के बाद धो लें हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें।
13) आलू का रस (Potato Juice)
आलू त्वचा से सन टैन हटाने का एक प्रभावी घरेलू उपचार माना जाता है। कच्चे आलू का रस लगाने से त्वचा का काला रंग साफ होने लगता है। टैनिंग की समस्या दूर होती है और दार-धब्बे कम होते हैं। आलू का रस त्वचा पर नेचुरल ब्लीच का काम करता है। गर्मियों में आप चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें और इसका रस निकाल लें। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 10-15 मिनट बाद त्वचा को धो लें। यह टैनिंग और कालेपन से भी छुटकारा दिलाता है। आप रोज रात को चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ेगा और निखार आएगा।
Also Read – मेकअप ब्लेंडर को साफ़ करने का तरीका जानिए
गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए ध्यान में रखने वाली महत्वपूर्ण बातें (Important Things to keep in mind to Avoid Tanning in Summer)

धूप से त्वचा के काला पड़ने के बाद हम खुद को आइने में देखने से भी हिचकने लगते हैं। लेकिन स्किन के कालेपन से बचना उतना भी मुश्किल नहीं जितना लगता है। आप अपनी गर्मियों की स्किनकेयर रूटीन में इनमें से कुछ टिप्स को शामिल कर सकते हैं। जैसे-
- धूप में बिना चश्मे और face cover किए ना निकलें। सुरक्षात्मक कपड़े पहनें।
- चेहरे पर sun screen को अच्छे से use करें।
- धूप में लंबे समय तक रहने से बचें, धूप में निकलने से पहले umbrella का इस्तेमाल करें।
- फास्ट फूड खाने से भी tanning की समस्या हो जाती है, तो फ़ास्ट फ़ूड खाना जितना हो सके उतना avoid करें।
- पानी आपके शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और आपकी स्किन को चमकदार बनाता है। गर्मियों में शरीर को काफी पानी की जरूरत होती है, इसलिए आप पानी खूब पीएं इससे आप भी हेल्दी रहेंगी और आपकी स्किन भी।
निष्कर्ष (Conclusion)
गर्मियों में टैनिंग एक आम समस्या है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इससे परेशान रहे प्राकृतिक उपचार, उचित रूप से त्वचा की देखभाल और ऊपर दिए गए टैनिंग से बचने के उपायों को अपनाकर आप टैन को हटा सकते हैं घरेलू उपचारों से लेकर त्वचा की देखभाल करने तक इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपकी त्वचा की चमक को बनाये रखने और सनटैन हटाने में काफी हद तक मदद कर सकती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
1. टैन को पूरी तरह से हटाने में कितना समय लगता है?
यह त्वचा के प्रकार और टैन के अनुसार अलग-अलग होता है। लगातार देखभाल के साथ, आप 7-14 दिनों के भीतर सुधार देख सकते हैं।
2. क्या टैनिंग स्थायी हो सकती है?
नहीं, लेकिन बिना सुरक्षा के लगातार संपर्क में रहने से लंबे समय तक पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है।
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी और आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए बने रहिये गृहणी वर्ल्ड के साथ।
