ब्यूटी ब्लेंडर को साफ़ कैसे करें (How To Clean Beauty Blender)

मेकअप करना हम महिलाओं का पसंदीदा काम हैं मेकअप करने के लिए अधिकतर महिलाएं ब्यूटी ब्लेंडर (Beauty Blender) का इस्तेमाल तो करती ही हैं जो मेकअप के दौरान फाउंडेशन और कंसीलर को ब्लेंड करने के काम आता हैं इससे मेकअप करने में समय की बचत के साथ साथ मेकअप ब्रश की तुलना में ब्यूटी ब्लेंडर अधिक कंफर्टेबल और मेकअप करने में आसान भी होता है यह तो हुई फायदे वाली बात लेकिन यदि इसे समय समय पर और अच्छे से साफ़ न किया जाये तो इसके नुक्सान भी झेलने पड़ सकते हैं ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने के साथ इसे साफ़ करना भी जरूरी हैं नहीं तो चेहरे की सुंदरता पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता हैं और चेहरे की चमक खोने लगती हैं इससे ब्यूटी ब्लेंडर में बैक्टीरिया पनपने का डर बना रहता है जो कि स्किन के लिए हानिकारक है।
ब्यूटी ब्लेंडर फाउंडेशन और कंसीलर जैसे लिक्विड प्रोडक्ट को सोख लेते हैं, इसलिए वे बैक्टीरिया, तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को जल्दी से फंसा सकते हैं। गंदे ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से मुहांसे, जलन और मेकअप पर लकीरें पड़ सकती हैं। इसलिए नियमित सफाई की दिनचर्या बनाना ज़रूरी है।यदि आप सोच रही हैं की ब्यूटी ब्लेंडर को साफ़ कैसे करें ( How To Clean Beauty Blender) तो हम इस आर्टिकल में आपको ब्यूटी ब्लेंडर को साफ़ करने के तौर तरीको के बारे में टिप्स देने वाले हैं जो आपके लिए कारगर साबित होंगे।
ब्यूटी ब्लेंडर के बारे में ध्यान रखने वाली बातें (Things to keep in mind about beauty blender)
अगर आप बेदाग मेकअप और स्वस्थ त्वचा चाहती हैं, तो अपने ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करना बेहद जरूरी हैं ब्यूटी ब्लेंडर को सही तरीके से धोने का तरीका जानने से बैक्टीरिया का जमाव नहीं होता, स्पॉन्ज की बनावट बनी रहती है निम्न बातो का ध्यान रखते हुए ब्यूटी ब्लेंडर को सुरक्षित और स्वच्छ रखा जा सकता हैं:-
- मेकअप करने के बाद गुनगुने पानी में आप शैंपू डालकर स्पंज को साफ कर सकती हैं।
- सप्ताह में कम से कम एक बार अपने ब्यूटी ब्लेंडर को धोना जरूरी हैं ताकि इसकी स्वच्छता बनी रहे।
- मेकअप के दौरान स्पंज को ज्यादा गीला नहीं करना चाहिए ज्यादा गीला स्पंज करने से मेकअप अच्छे से सेट नहीं होता।
- ब्यूटी ब्लेंडर का यूज करने से पहले इसको पानी से अच्छे से धोना जरूरी हैं क्योंकि ऐसा न करने से मुंहासों की समस्या हो सकती है।
- आप अपने ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से पहले उसे पानी में भिगोएँ, क्योंकि इससे मेकअप लगाना बहुत आसान हो जाता है।
- ब्यूटी ब्लेंडर को निचोड़ने की बजाय इसे हथेली में लेकर हलके हाथो से दबाये। वाशिंग मशीन में ब्यूटी ब्लेंडर को साफ़ न करें नहीं तो यह ख़राब हो सकता हैं।
- ब्यूटी ब्लेंडर को सूखने के लिए अच्छी तरह हवादार जगह पर रखें। नमी के दौरान इसे बंद कंटेनर या मेकअप बैग में रखने से बचें, क्योंकि इससे फफूंद और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
- नियमित सफाई के साथ भी, ब्यूटी ब्लेंडर समय के साथ खराब हो जाते हैं। अगर आपके मेकअप स्पंज में दरारें हैं, लगातार दाग धब्बे हैं तो आपको इसे बदल लेना चाहिए।
- ब्यूटी ब्लेंडर बहुत ही सॉफ्ट होता हैं इसलिए इसे साफ़ करने के लिए किसी ब्रश से रगड़ने की बजाय गर्म पानी में माइल्ड शैम्पू डालकर इसे साफ़ करे नहीं तो यह फट सकता हैं।
ब्यूटी ब्लेंडर को साफ़ करने के तरीके (Beauty Blender Cleaning Tips)

1. कोकोनट आयल ( Coconut Oil)
ब्लेंडर पर नारियल तेल की 4-5 बूंदें डालकर तब तक मालिश करें जब तक ब्लेंडर से मेकअप उतरना शुरू न हो जाए। इसके बाद हाथ से ब्लेंडर को साफ करें धीरे-धीरे ब्लेंडर से मेकअप और ऑयल दोनों उतर जाएंगे फिर रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें।
2. ऑलिव ऑयल (Olive Oil)
ब्यूटी ब्लेंडर को ऑलिव ऑयल से भी साफ किया जा सकता है। एक बाउल में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और गुनगुना पानी लें। इसमें ब्यूटी ब्लेंडर को 10 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें।
3. निम्बू (Lemon)
ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप ब्लेंडर को साफ़ करने के लिए निम्बू का भी आप यूज कर सकती हैं इसके लिए गर्म पानी में एक निम्बू का रस निचोड़कर और एक चुटकी बैकिंग पाउडर मिलाकर आप ब्यूटी ब्लेंडर को इसमें भिगो दे और इसे निचोड़कर साफ़ कर ले।
4. हैंडवाश या सोप (Handwash or Soap)
ब्यूटी ब्लेंडर को साफ़ करने के लिए हैंडवाश और सोप का भी यूज़ किया जा सकता हैं एक बाउल में पानी लेकर उसमें हैंडवाश की 2-4 बूंदे या सोप के झाग को डाल दे और फिर ब्यूटी ब्लेंडर को करीब 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दे कुछ देर बाद इसको रगड़कर इसे साफ पानी से धो लें। साबुन का उपयोग करने के लिए, सबसे पहले अपने मेकअप स्पंज को अच्छी तरह से गीला करें, फिर साबुन को सीधे स्पंज पर रगड़ें, इसे झाग में बदल दें। अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करके इसे स्पॉन्ज में दबाएँ। फिर, इसे कुछ मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोएँ निचोड़कर झाग और अतिरिक्त पानी हटाएँ। इसे एक तौलिये पर रखें और सूखने के लिए छोड़ दें।
आपको अपने ब्यूटी ब्लेंडर को कितनी बार साफ करना चाहिए? (How often should you clean your beauty blender?)
- यदि आपकी त्वचा संवेदनशील या मुहांसे वाली है तो आपको हर इस्तेमाल के बाद अपने ब्यूटी ब्लेंडर को धोना जरूरी है जिससे बैक्टीरिया न पनपे।
- ब्यूटी ब्लेंडर को सप्ताह में एक बार तो धोया ही जाना चाहिए जिससे स्पंज नरम बना रहता है और इसे आसानी से मेकअप को ब्लेंड करने में मदद मिलती है।
- हर दो हफ़्ते में मेकअप ब्लेंडर को डीप क्लीन करना भी जरूरी हैं ताकि क्लीन करने से इसके अंदर छिपी हुई गंदगी और बैक्टीरिया पूरी तरह से निकल जाएँ।
ब्यूटी ब्लेंडर की नियमित सफाई क्यों ज़रूरी है? (Why is cleaning a beauty blender important?)
आप अपने ब्यूटी ब्लेंडर को जितना ज़्यादा समय तक धोए बिना रखेंगे, उतना ही गहरे मेकअप और बैक्टीरिया को हटाना मुश्किल होता जाएगा। इसलिए आपके लिए जरूरी हैं की आप अपने मेकअप ब्लेंडर को नियमित रूप से साफ़ करें गंदा स्पॉन्ज बिल्कुल भी काम नहीं करेगा गंदे मेकअप स्पॉन्ज से न सिर्फ़ आपकी त्वचा पर असर पड़ता है, बल्कि ब्लेंड करना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे मेकअप को ब्लेंड करने में मुश्किल होती हैं और हर बार बेहतरीन मेकअप परिणाम पा सकते हैं। ध्यान रखें कि नियमित रूप से अपने स्पंज को साफ करने से इसकी लंबी उम्र बढ़ने में मदद मिलेगी।
इसी तरह की जानकारी और आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए बने रहिये गृहणी वर्ल्ड के साथ
