हर माँ के लिए अपने बच्चे को सब्ज़ियाँ खिलाना शायद सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है। जैसे ही थाली में भिंडी, लौकी या टिंडा दिखता है, बच्चा तुरंत नाक-मुँह सिकोड़ लेता है और कहता है – मम्मी, मुझे ये नहीं खाना! ऐसे में माँ का दिल भी परेशान हो जाता है क्योंकि उसे पता है कि सब्ज़ियाँ बच्चे की सेहत के लिए ज़रूरी हैं, लेकिन जब बच्चा खाने से मना करे तो क्या किया जाए?
अगर आप भी रोज़ यही सोचती हैं कि कैसे करूँ बच्चे को सब्ज़ियाँ पसंद? तो ये ब्लॉग आपके लिए है। यहाँ हम आपको बताएँगे 10 healthy eating ideas जो बच्चों को सब्ज़ियाँ पसंद करने में मदद करेंगे और आपके खाने का वक्त बन जाएगा fun time.
1. सब्ज़ियों को बनाइए रंगीन और मज़ेदार

बच्चे रंगों से बहुत जल्दी जुड़ते हैं। अगर थाली में अलग-अलग रंगों की सब्ज़ियाँ हों – जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च, बीट, तो उन्हें खाना आकर्षक लगेगा। आप सब्ज़ियों को रंगीन सलाद, स्माइली परांठे, या इंद्रधनुषी रोटी रोल्स के रूप में पेश कर सकती हैं।
Trick – Veggie Rainbow Plate बनाइए हर रंग की एक-एक सब्ज़ी, जैसे नारंगी गाजर, हरी मटर, लाल शिमला मिर्च, पीली मकई। बच्चे खुद से पूछेंगे -मम्मी, ये कौन सी सब्ज़ी है? और खाना खेल बन जाएगा।
2. बच्चों को खाना बनाने में शामिल करें

जब बच्चे किसी काम में हिस्सा लेते हैं, तो उन्हें उस काम में ownership महसूस होती है। आप उन्हें सब्ज़ी धोने, काटने में मदद, या प्लेट सजाने का मौका दें। जब वे खुद अपने हाथों से कुछ बनाएँगे, तो उसे खाने में भी दिलचस्पी लेंगे।
Trick – Mini Chef खेलें बच्चे को एक टेबल दें, उस पर रखिए कटे हुए खीरे, गाजर, टमाटर, और कहिए – आज तुम मम्मी के साथ salad chef हो। यकीन मानिए, वो अपनी बनाई सब्ज़ी खुद खाएगा।
3. सब्ज़ियाँ छिपाइए Smart तरीके से

अगर बच्चा सब्ज़ियों को सीधे खाने से मना करता है, तो उन्हें डिश में छिपाकर दीजिए। जैसे –
-
पास्ता या मैगी में बारीक कटी सब्ज़ियाँ डाल दें
-
पराठे में गाजर, पालक या पनीर मिलाएँ
-
डोसा या इडली के बैटर में बीट या पालक पेस्ट डालें
Trick – Veggie Pizza बनाइए – बेस पर टमाटर सॉस लगाइए, ऊपर चीज़ और सब्ज़ियाँ डालिए। वो समझेगा यह pizza है, लेकिन आप जानती हैं यह nutrition bomb है।
4. कहानी सुनाते हुए खिलाइए सब्ज़ी

बच्चों को कहानियाँ बहुत पसंद होती हैं। आप सब्ज़ियों को characters बनाइए -देखो, ये गाजर राजकुमारी है, जो तुम्हें Super Eyes देगी! पालक खाने से तुम बनोगे सुपरहीरो।
Trick – हर सब्ज़ी के साथ एक कहानी जोड़िए – इससे खाना boring नहीं लगेगा और बच्चे की imagination भी बढ़ेगी।
5. सब्ज़ियों को interesting names दीजिए

बच्चों को fancy names सुनना अच्छा लगता है। भिंडी को Green Fries, लौकी को “Energy Bottle” या बीट को Pink Magic कहिए और देखिए कैसे बच्चे मुस्कुराते हुए खाने लगते हैं।
Trick – एक छोटा chart बनाइए “आज हम खाएँगे Pink Magic (Beetroot) और Green Soldiers (Beans) ऐसे creative नामों से खाना entertaining बन जाता है।
6. सब्ज़ियों से बनाइए Snacks या Tiffin Items

कभी-कभी बच्चों को सब्ज़ियाँ खाने से ज़्यादा, उनकी presentation matter करती है। अगर वही सब्ज़ी आप कटलेट, सैंडविच, मफिन या रोल्स में डाल दें, तो वो मज़े से खा लेते हैं।
Trick –
-
आलू-पालक के टिक्की बनाइए
-
मिक्स वेज रोल्स में सॉस डालिए
-
वेज चीज़ सैंडविच बनाइए
Snack version में सब्ज़ी खिलाने से nutrition भी मिलेगा और boredom भी नहीं।
7. खुद भी सब्ज़ियाँ खाइए – बच्चे कॉपी करते हैं

बच्चे वही करते हैं जो वो देखते हैं। अगर आप खुद सब्ज़ियों से नफ़रत दिखाएँगी, तो वो भी वैसा ही करेंगे। इसलिए, family के साथ बैठकर सब्ज़ियाँ खाने की आदत डालिए।
Trick – Dinner table पर सबसे colorful plate competition रखिए।
8. सब्ज़ियों के Smoothies या Soup बनाइए

अगर बच्चा solid veggies नहीं खाता, तो आप उन्हें smoothie या soup के रूप में दे सकती हैं।
-
Beetroot-carrot smoothie
-
Tomato-spinach soup
-
Pumpkin soup with a dash of cream
Trick – बच्चे के पसंदीदा mug या straw में दीजिए। Presentation ही magic है!
9. सब्ज़ियाँ खिलाने के समय को बनाएँ Fun Time

कभी ज़बरदस्ती या गुस्से में मत खिलाइए। बच्चों को प्यार, हँसी और बातचीत पसंद है। आप खाने के समय कोई fun game या guess the taste खेल सकती हैं। इससे बच्चा सब्ज़ी से जुड़ा महसूस करेगा।
Trick – Color Game खेलिए – कौन सी सब्ज़ी हरी है? कौन सी नारंगी?” खेल के साथ सब्ज़ियाँ खुद उनकी curiosity बढ़ाएँगी।
10. Reward System अपनाइए

अगर बच्चा सब्ज़ियाँ खाता है, तो उसकी तारीफ कीजिए। छोटे rewards जैसे star sticker, favourite cartoon time या bedtime story दें। धीरे-धीरे उसे समझ में आएगा कि सब्ज़ियाँ खाना अच्छा behavior है।
Trick – Healthy Eating Chart बनाइए और हर दिन जब बच्चा सब्ज़ी खाए, एक star लगाइए। हफ़्ते के अंत में reward दें इससे बच्चे में motivation बना रहेगा।
सब्ज़ियाँ खरीदने साथ ले जाएँ

जब बच्चा सब्ज़ी चुनने जाएगा — जैसे मुझे ये गाजर चाहिए या ये हरी मटर अच्छी लग रही है – तो वो उस सब्ज़ी से जुड़ाव महसूस करेगा। घर आकर वही सब्ज़ी खाने में उसे मज़ा आएगा। यह simple लेकिन powerful तरीका है बच्चे को healthy food के प्रति interested बनाने का।
निष्कर्ष (Conclusion)
माँ होना आसान नहीं, और बच्चे को सब्ज़ियाँ खिलाना तो और भी मुश्किल काम है। लेकिन याद रखिए बच्चे को जबरदस्ती खिलाने से ज़्यादा असरदार होता है उसे प्यार और मज़े से जोड़ना। सब्ज़ियाँ तभी पसंद आएँगी जब वो उन्हें boring नहीं बल्कि interesting मानेंगे।
थोड़ी creativity, थोड़ी patience और बहुत सारा प्यार बस यही है वो magic formula जिससे आपका बच्चा भी बोलेगा – मम्मी, आज की सब्ज़ी बहुत yummy है!
